फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   youth murdered in village bhainsa tibba

मनसा देवी मंदिर के बाहर प्रसाद बेचने वाले युवक की हत्या, चाकूओं से गोदा

Thu, 14 Dec 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 14 Dec 2017 09:25 AM IST
youth murdered in village bhainsa tibba
Murder - फोटो : Demo Pics
गांव भैंसा टिब्बा में दो अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से मनसा देवी मंदिर के बाहर प्रसाद बेचने वाले जगदीप की हत्या कर दी। घटना शाम करीब 6.30 बजे की है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।


पुलिस के मुताबिक शाम करीब 6.30 बजे मंदिर में प्रसाद बेचने वाला 24 वर्षीय जगदीप नूडल्स लेने जा रहा था। कुछ देर पहले जगदीप के भाई के साथ कुछ लड़कों की मारपीट हुई थी। इन युवकों की जगदीप से भी कहासुनी हुई, जिसके तुरंत बाद आरोपियों ने जगदीप पर कातिलाना हमला बोल दिया। गंभीर रूप से जख्मी जगदीप को सेक्टर-छह स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीन युवक आपस में लड़ रहे हैं।


अचानक देखा उनमें से दो युवकों ने जगदीप पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जगदीप को सिविल अस्पताल ले जाया गया, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी भी आसपास के ही रहने वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि पहले से भी उनकी कोई रंजिश रही हो।
विज्ञापन


जांच अधिकारी भगवान दास ने बताया कि आरोपियों ने भैंसा टिब्बा में एक लड़के की चाकू से हत्या कर दी। शव को कब्जे में लेकर, इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन की जा रही है। गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिस जगह युवक की हत्या की गई, वहां से कुछ दूरी पर ही पुलिस आयुक्त का दफ्तर है जबकि एमडीसी का पुराना थाना भी घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed