{"_id":"610161ec998d9017b4553982","slug":"youth-murdered-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: दो दोस्तों ने की अपने ही दोस्त की हत्या, शराब पीने के बाद हुई तकरार में ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: दो दोस्तों ने की अपने ही दोस्त की हत्या, शराब पीने के बाद हुई तकरार में ली जान
Thu, 29 Jul 2021 01:38 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:38 AM IST
सार
पूछताछ के दौरान गुरप्रीत सिंह ने अपना जुर्म कबूल लिया है। दरअसल, शव के पास एक मोबाइल मिला था। जांच में वह गुरप्रीत सिंह का निकला। इसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा जिले के गांव नगला में शराब पीने के बाद तीन दोस्तों में हुई आपसी तकरार के दौरान दो दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात मंगलवार शाम की बताई जा रही। मृतक की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव नगला के तौर पर हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के एक दिन बाद बुधवार को मृतक के दोनों दोस्तों गुरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने शव मिलने के बाद मंगलवार को ही मृतक की माता करनैल कौर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
बुधवार को एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह आपस में दोस्त थे। मंगलवार को तीनों दोस्त गांव में किसी जगह पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गुरप्रीत सिंह और रणजीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। तकरार के बाद गुस्से में आए गुरप्रीत सिंह ने अपने दोस्त रणजीत सिंह के सिर पर ईंटों से बार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान अमृतपाल सिंह भी मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह वारदात के बाद फरार हो गए थे। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची तलवंडी साबो पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला। जिसकी जांच की तो पता चला कि फोन गुरप्रीत सिंह का है। एसएसपी ने बताया कि बुधवार को जब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल करते हुए पूरा सच उगल दिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में गुरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।