{"_id":"65dca55e71ae36886102d641","slug":"youth-murdered-by-stabbing-in-nawanshahr-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी पर विवाद: चाकू से गोदकर युवक की ली जान, लाश के पास बैठा रहा हत्यारोपी, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीड़ी पर विवाद: चाकू से गोदकर युवक की ली जान, लाश के पास बैठा रहा हत्यारोपी, पुलिस ने दबोचा
Mon, 26 Feb 2024 09:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Feb 2024 09:20 PM IST
सार
पंजाब के नवांशहर जिले में बीड़ी के विवाद में एक युवक ने साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। शराब पीते वक्त वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नवांशहर में शराब पीते समय बीड़ी को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल निवासी राजू वहीं बैठा रहा। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव नानोवाल निवासी मुकेश कुमार अपने साथ खेतों में काम करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी राजू व एक अन्य दोस्त के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर मुकेश व राजू में झगड़ा हो गया। तीसरे दोस्त के कमरे से बाहर जाते ही राजू ने मुकेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी गुरदीप ने बताया कि जब वे अंदर आए तो पाया कि राजू ने मुकेश के सीने में चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद जब तक मुकेश को अस्पताल ले जाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने राजू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गुरदीप के अनुसार दोनों में झगड़ा बीड़ी को लेकर हुआ था।
विज्ञापन