फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth murder by Shot after video call in Haryana's Panipat

वीडियो कॉल करके युवक को बुलाया, और बरसा दी 13 गोलियां...दोस्त और सुपारी का कनेक्शन

Sat, 19 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
Youth murder by Shot after video call in Haryana's Panipat
सांकेतिक तस्वीर

 फेसबुक पर वीडियो अपलोड करके बदमाशों को चेतावनी देने वाले अर्जुन नगर के 20 साल के नितिन रावल की पांच बदमाशों ने गुरुवार देर रात साढ़े 12 बजे घर से 300 मीटर की दूरी पर 13 गोलियां मारकर हत्या कर दी। सुंदरा गैंग के सरगना ने वीडियो कॉल करके नितिन को पहले घर के बाहर बुलाया फिर चार शूटरों के साथ मिलकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। तीन गोलियां नितिन के सिर के आरपार हो गईं। गोलियां मारने के बाद पांचों बदमाश कार से फरार हो गए। सुंदरा गैंग का सरगना नितिन का भी दोस्त था। 

विज्ञापन


नितिन की मां राजरानी की शिकायत पर टिंकू, मीता, बिट्टु, लंगडा और नीरज उर्फ चौटाला के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। नितिन को गोली मारने वाले एक बदमाश ने शुक्रवार सुबह सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बदमाशों के गोली मारकर जाने के 15 मिनट बाद नितिन का दोस्त मौके पर पहुंच गया। उसने भागकर नितिन की मां को सूचना दी। सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंची और इकलौते बेटे को खून से लथपथ देख बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोग बेहोश मां और घायल नितिन को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मां को भर्ती कर लिया और नितिन को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काबड़ी के बदमाश मीता ने सुपारी देकर कराई हत्या : पुलिस 
पुलिस का कहना है कि नितिन बड़ा बदमाश बनाना चाहता था। इसी वजह से उसकी हत्या काबड़ी के बदमाश मीता उर्फ अमित ने सुंदरा गैंग को पांच लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई है। नितिन ने बदमाश मीता को फेसबुक पर वीडियो अपलोड करके गाली-गलौच की थी। सुंदरा गैंग का सरगना नितिन का भी दोस्त बताया जाता है। 

तीन बार जेल जा चुका है नितिन

Youth murder by Shot after video call in Haryana's Panipat
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस के अनुसार, नितिन ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर बड़े-बड़े गैंगस्टर की फोटो का कोलॉज बनाकर कवर फोटो के रूप में लगा रखा है। उसने स्टडिंग इन बदमाशी का स्टेट्स भी डाल रखा है। नितिन अक्सर बड़े-बड़े बदमाशों को अपनी फेसबुक पर चेतावनी देता रहता था। बताते हैं अवैध हथियार रखने और लोगों से लड़ाई-झगड़ा कर उनके हाथ-पांव तोड़ने के जुर्म में नितिन तीन बार जेल जा चुका है।

तीन माह पहले पिता की हुई थी मौत
मूलरूप से गन्नौर के गांव पीपलीखेड़ा व हाल निवासी प्रजापति चौक अर्जुन नगर निवासी नितिन पुत्र हरमिंदर 12वीं पास था। तीन माह पहले ही उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद वह मां राजरानी के साथ रहता था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। नितिन को बदमाशी का शौक था। 

वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक था। करीब 20 दिन पहले नितिन ने अपनी फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें वह गांव काबड़ी निवासी एक युवती को गालियां और धमकी दे रहा है। इसके बाद नितिन को उसकी सुपारी देने की खबर मिली। इसके बाद वह हमेशा कई दोस्तों के साथ रहने लगा। स्थानीय लोग नितिन की हत्या का कारण यही वीडियो जारी करना मान रहे हैं।

12 घंटे तक नहीं हुआ पोस्टमार्टम, 15 मिनट जीटी रोड जाम करने पर पहुंचे डॉक्टर

Youth murder by Shot after video call in Haryana's Panipat
सांकेतिक तस्वीर

गुरुवार रात दो बजे से नितिन का शव शवगृह में रखा था। शुक्रवार सुबह से ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचने लगे थे। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था, लेकिन पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे। डॉक्टर नारायण डबास व एक अन्य डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करना था, लेकिन दोनों ही नहीं थे।

 सुबह से दोपहर तक उनका इंतजार करने के बाद परिजनों के भीतर गुस्सा फूट गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद थाना शहर पुलिस, सदर थाना पुलिस सहित कई चौकियों की पुलिस वहां पहुंची और 15 मिनट तक लोगों को समझाया और जाम हटवाया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही दोनों डॉक्टर सामान्य अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

तीनों सीआईए टीम केस की तफ्तीश कर रही है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुमित कुमार, एसपी, पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed