{"_id":"641097bd2b8664273108de33","slug":"youth-died-due-to-drug-overdose-in-mansa-of-punjab-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mansa News: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, श्मशानघाट में मिला शव, नाराज परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mansa News: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, श्मशानघाट में मिला शव, नाराज परिजनों ने लगाया जाम
Tue, 14 Mar 2023 09:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Mar 2023 09:23 PM IST
सार
डीएसपी संजीव गोयल ने पीड़ित परिवार और गांववासियों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित जसप्रीत कौर ने बताया कि उनके पहले पति की मौत के बाद दूसरा विवाह रवि कुमार के साथ हुआ था। अब नशे ने रवि की भी जान ले ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मानसा जिले के जोगा में एक युवक की चिट्टे से मौत हो गई। उसका शव गांव के श्मशानघाट से मिला है। मौत के बाद पारिवारिक सदस्यों ने शव को बरनाला रोड पर रखकर जाम लगाया। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी मानसा के तौर पर हुई है। जोगा पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बरनाला-मानसा रोड पर शव रखकर मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर ने कहा कि इलाके के कुछ नौजवान खुलेआम नशा बेचते हैं। रवि घर से गेहूं बेचने गया था। समाजसेवी जगसीर सिंह सीरा, मिट्ठू सिंह खालसा, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सुखचैन सिंह अतला ने कहा कि वह नशा बेचने वाले कई नौजवानों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर चुके हैं लेकिन उन्हें छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
उधर, थाना जोगा के जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर के बयान पर गुरजीत सिंह उर्फ मदी, सुखचैन सिंह के अलावा मनजीत कौर और घुक्का सिंह पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी संजीव गोयल ने पीड़ित परिवार और गांववासियों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित जसप्रीत कौर ने बताया कि उनके पहले पति की मौत के बाद दूसरा विवाह रवि कुमार के साथ हुआ था। अब नशे ने रवि की भी जान ले ली है।