{"_id":"57a779c34f1c1b392f2b8a6a","slug":"youth-congress-protest-against-mp-kiran-kheir-nagar-nigam-politics-teej-festival-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेसियों को सांसद का विरोध करना पड़ा भारी, काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवा कांग्रेसियों को सांसद का विरोध करना पड़ा भारी, काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress
- फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से आयोजित तीज पर्व की मुख्य अतिथि सांसद किरण खेर का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरदस्ती काबू कर लिया। नगर निगम की ओर से रविवार को सेक्टर-20 के मठ मंदिर में 8 लाख खर्च कर तीज का पर्व मनाया गया।
सांसद किरण खेर इस पर्व में मुख्य अतिथि थी। उनके आने की सूचना से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अध्यक्ष हरमेल केसरी के नेतृत्व में मठ मंदिर के सामने ग्रीन बेल्ट की पार्किंग में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे थे। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि उनका विरोध सांसद के लिए था क्योंकि वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तो दिखती हैं, लेकिन जब लोगों को उनकी जरूरत होती है तो वह नहीं मिलती है।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दोपहर बाद छोड़ दिया
Youth Congress
- फोटो : amar ujala
लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, सरकारी राशन भी बंद कर दिया गया है, शहर के युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए सांसद की ओर से से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इन मुद्दों पर सांसद चुप हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दोपहर बाद छोड़ दिया।
मेयर अरुण सूद का कहना है कि किरण खेर शहर की पहली सांसद है जिनका मायका चंडीगढ़ है। तीज का पर्व मायके आई बेटी का स्वागत और सत्कार का पर्व होता है। कांग्रेस ने पिछले दो साल में खेर का नहीं बल्कि शहर की महिलाओं का अपमान किया था। पर्व में सांसद को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर शहर की महिलाओं का सम्मान किया गया है।