फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth committed suicide in Punjab's Ludhiana

बच्चों को स्कूल लेने गई थी युवती, लौटकर घर का दरवाजा खोला तो उड़ गए होश

Tue, 18 Dec 2018 07:00 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 18 Dec 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide in Punjab's Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना बस स्टैंड के पास स्थित मंजीत नगर इलाके में रहने वाले सोनू (25) ने सोमवार की दोपहर को अपने घर संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी पत्नी स्कूल से बच्चे लेकर घर लौटी। पति का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।

विज्ञापन


जब तक लोग पहुंचे सोनू की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच के अधीन आती चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।  
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई नसीब सिंह ने बताया सोनू दिहाड़ी पर काम करता था और किराए के मकान में रहता था। उसके दो बच्चे भी हैं जो इलाके के ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं। सोनू पिछले कुछ दिन से परेशान चल रहा था, लेकिन वह किसी से कोई बात नहीं कर रहा था। सोमवार को वह अपने घर पर ही मौजूद था तो उसकी पत्नी उसे बोल कर गई कि वह स्कूल से बच्चे लेकर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से सोनू ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब पत्नी स्कूल से बच्चे लेकर आई तो अंदर कमरे में पति का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। इसी दौरान आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने शव नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 


एएसआई नसीब सिंह ने बताया कि अभी सोनू के आत्महत्या करने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है कि ऐसा क्या कारण था कि सोनू ने इतना बड़ा कदम उठाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed