फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth commits suicide by swallowing poisonous substance in Amritsar

Amritsar News: युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी वजह, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 07 Jan 2024 01:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 01:55 PM IST
सार

लेनदारों से परेशान युवक ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मामला पंजाब के अमृतसर का है। सुसाइड नोट में उसने तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
मृतक के मुताबिक आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते थे। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by swallowing poisonous substance in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लेनदारों से दुखी होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरदीप सिंह निवासी फैजपुरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फौजपुरा निवासी हरदीप सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि उसने कुछ लोगों से ब्याज पर 1.75 लाख रुपये लिए थे। बदले में उसने अपना घर गिरवी रख दिया था। जब उसने घर गिरवी रखा तो उन लोगों ने कहा कि अब उसे ब्याज देने की जरूरत नहीं है। इसके बाद उसने 75 हजार रुपये के करीब उन्हें दिए। बाद में उन लोगों ने कहा कि उसका 75 हजार रुपये ब्याज आ गया है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने यह राशि बढ़ाकर 2.80 लाख रुपये कर दी। अब वह लोग उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगे थे। इन लोगों से परेशान होकर उसने शनिवार सुबह घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed