{"_id":"59aa79394f1c1b1c278b4d67","slug":"youth-commit-suicide-in-one-side-love","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में युवक ने दी जान, लड़की ने मना कर दिया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक तरफा प्यार में युवक ने दी जान, लड़की ने मना कर दिया था
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी में बीए के छात्र का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि युवक जगाधरी की एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। युवती के फ्रेंडशिप से मना करने के बाद से वह परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी शुभम शहर के एक कॉलेज में बीए में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार वह जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसने कई बार लड़की के सामने फ्रेंडशिप का प्रस्ताव रखा लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया, इससे दुखी रहता था।
गुरुवार को वह अपने खेत के टयूबवेल के कमरे में चला गया, शाम को जब उसके परिजन खेत में गए तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

लड़की के परिजनों ने थाने में दी थी शिकायत
suicide
- फोटो : Demo Photo
लड़की के परिजनों ने थाने में दी थी शिकायत
पुलिस के अनुसार युवक लड़की का पीछा किया करता था। कुछ दिन पहले उसने लड़की को बीच रास्ते में रोक लिया। जब लड़की ने मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दे दी थी। यह बात लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने तीन दिन पहले महिला थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दी। गुरुवार को युवक के पिता को थाने में बुलाया गया था। उस समय वे दो दिन का समय लेकर चले गए।
श्याम सुंदरपुरी में एक युवक के फंदे पर लटककर सुसाइड करने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक एक लड़की का पीछा किया करता था। इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
जसवंत सिंह, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।