फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young woman lit

घर के बाहर गाने से रोका तो युवती को जलाया

Sat, 28 Jun 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/बिलासपुर Updated Sat, 28 Jun 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
young woman lit

छेड़छाड़ के चलते युवती के घर के बाहर गाड़ी में तेज आवाज में गाना बजाने से मना करने पर हुए विवाद में गांव मिल्क खास में कुछ युवकों ने घर में घुसकर एक युवती पर मिट्टी का तेल झिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर ग्यारह युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव मिल्क खास के सुरेश पाल ने बताया कि गांव का अमरदीप और गुलाबा आए दिन उनके घर के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करके ऊंची आवाज में स्टीरियो ऑन कर गाना चलाते थे। करीब पांच दिन पहले सुरेश ने उन्हें कई बार ऐसा करने से मना किया पर वे दोनों नहीं माने। इसके बार सुरेश ने इसकी शिकायत गांव के सरपंच गुरपाल को दी। सरपंच ने दोनों पक्षों को बुलाया और आमने-सामने बिठाकर सुलह करा दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को देर शाम को अमरदीप और गुलाबा की सुरेश कुमार तथा उसके भतीजे के साथ इसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात पिटाई तक जा पहुंची। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया और दोनों पक्षाें के लोग घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात को अमरदीप और गुलाबा ने साथियों के साथ सुरेश पाल के घर पर पत्थरों से हमला बोल दिया। कुछ देर बाद गुलाबा, अमरदीप और उसके साथी सुरेशपाल के मकान की दीवार फांदकर घर में आ गए। उनके हाथ में मिट्टी के तेल से भरी केन थी। उन्होंने बरामदे में लेटी सुरेश पाल की लगभग 18 वर्षीय बेटी तनूजा के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed