फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young woman kidnap by si son

थानेदार के बेटे ने दोस्तों संग युवती को किया अगवा

Thu, 19 Mar 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर(पंजाब) Updated Thu, 19 Mar 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
young woman kidnap by si son

पंजाब पुलिस में थानेदार के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर लिया और फरार हो गया। थाना माहिलपुर पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक युवती (21) एक्टिवा पर अपनी मां के साथ गांव डानसीवाल से वापस घर लौट रही थी। वे दोनों जब गढ़शंकर- होशियारपुर रोड पर मिल्क प्लांट पदराणा के पास पहुंची तो नवांशहर में एसआई अशोक कुमार का बेटा गोल्डी बिना नंबर वाली इंडिगो कार में अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और कार को स्कूटी के आगे लगा दिया। इसी दौरान दो युवकों ने युवती की माता को पकड़  लिया और गोल्डी ने युवती को जबरदस्ती कार में डाल लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


डीएसपी गढ़शंकर मनजीत सिंह ने बताया कि थाना माहिलुपर पुलिस ने युवती की मां के बयानों पर गोल्डी निवासी गज्जर और दो अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 365 के तहत अगवा करने का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। युवती के मौसा ने बताया कि कुछ दिन पहले गोल्डी ने बस में युवती से हाथापाई की थी। उसी का बदला लेने के लिए गोल्डी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed