फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young married woman double suicide in sonipat

शादीशुदा युवती से इश्क कर बैठा युवक, दोनों का अंजाम खौफनाक

Sat, 08 Oct 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 08 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Young married woman double suicide in sonipat
व‌िकासनगर में मौके पर प‌र‌िजनों से बात करते थाना प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रेम-प्रसंग में गोहाना उपमंडल के गांव बुटाना की शादीशुदा युवती 21 वर्षीय संगीता व 22 वर्षीय युवक अजय ने शहर के विकास नगर के एक मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। मकान युवक अजय के चाचा सत्यवान का है। पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान दर्ज कर शव पोस्टर्माटम के बाद उनके हवाले कर लिए। लड़की का शव उसकी ससुराल वाले ले गए हैं। युवती 21 दिन पहले अपनी ससुराल रोहतक जिले के गांव कान्ही से लापता थी, जिसकी रिपोर्ट रोहतक के सदर थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि बुटाना गांव निवासी सतपाल का मुरथल रोड स्थित विकास नगर में मकान है, जो खाली है। सतपाल ने बताया कि देर रात पड़ोसियों ने सूचना दी कि मकान में कुछ आवाजें आ रही हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो बरामदे में उसके भतीजे अजय व गांव की ही युवती संगीता शव फंदे पर लटका मिले।
विज्ञापन


उसने तुरंत अजय के परिजनों को गांव में सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम से अवगत करवाया। शुक्रवार सुबह बुटाना से युवती के मायके व कान्ही गांव से ससुराल वाले सोनीपत पहुंचे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पंचनामा किया। साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत जुटाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह हुई थी संगीता की शादी, 21 दिन से लापता थी ससुराल से

Young married woman double suicide in sonipat
व‌िकासनगर में मौके पर प‌र‌िजनों से बात करते थाना प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि संगीता की शादी पांच माह पहले रोहतक के गांव कान्ही निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। 14 सितंबर की रात को संगीता अपने ससुराल से लापता हो गई। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने रोहतक के सदर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था।

उधर, बुटाना से युवक अजय भी उसी दिन से लापता था। बताया जाता है कि चुपके से अजय अब संगीता के साथ अपने चाचा के खाली मकान में सोनीपत पहुंचा और दोनों ने फांसी खाकर जान दे दी। 

मकान के बरामदे में युवक और युवती से फंदा लगाकर जान दी है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों ने जिस तरह से एक ही जगह फंदा लगाकर जान दी है तो मामला प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। - अजय मलिक, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed