फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man tried to brunt married women in one side love

एक तरफा प्यार में विवाहिता को जिंदा जलाने के लिए लगाई आग 

Mon, 28 Nov 2016 06:36 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, बठिंडा
बलवान करिवाल/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 28 Nov 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
young man tried to brunt married women in one side love
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

नरूआणा रोड की एक गली में रहने वाले युवक ने एक तरफा प्यार में अपनी पड़ोसन विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचे और किसी तरह आग बुझाई। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची थाना केनाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन विवाहिता मंजू ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय से उनसे छेड़छाड़ कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी वर्धमान पुलिस के पास भी पहले दो बार युवक के खिलाफ शिकायत दी गई थी। तब उनका पंचायत ने राजीनामा करवा दिया था। सोमवार सुबह जब वह अपने घर पर बच्चे के साथ बैठी हुई थी तो युवक गग्गू उनके घर हाथ में तेल की बोतल लेकर आया। 

उसने उनपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो युवक ने अपने आप को आग लगा ली। इसके बाद वह बाहर की तरफ दौड़ा। 

युवक पर पहले भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज

young man tried to brunt married women in one side love
पुलिस - फोटो : Demo Pic

वहीं युवक ने विवाहिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाहिता ने उसे खुद घर पर बुलाया था। जब वह वहां गया तो विवाहिता ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग बुझाते समय वह खुद आग की चपेट में आ गया और उसके हाथ-पांव झुलस गए। विवाहिता 45 फीसदी जल चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

सूचना मिलने पर थाना केनाल प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। सिविल अस्पताल पहुंचकर उन्होंने दोनों की हालत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। इस के बाद जिला मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विवाहिता और युवक के बयान दर्ज किए । 

विवाहिता के पति सुखपाल सिंह ने बताया कि वह खुद आटो चलाता है और उसकी पत्नी वर्धमान फैक्ट्री में काम करती है। जिस समय युवक ने उक्त वारदात को अंजाम दिया उस समय वह घर पर नहीं था। 

उक्त युवक ने पहले भी दो बार उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत वर्धमान पुलिस को दी गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपी युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की गई तो वह आत्मदाह कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed