फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Man Suicide, Due to Resistance of Narendra Modi

मोदी को हटाने की मांग करते-करते मर गया वो

Mon, 19 May 2014 08:07 AM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 19 May 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
Young Man Suicide, Due to Resistance of Narendra Modi

इसे मोदी का साइड इफेक्ट कहिए या युवक का पागलपन। जो भी कहिए, एक जिंदगी तो खाक में मिल ही गई। जी हां, ऐसा हुआ है पंजाब के मोगा जिले में।

विज्ञापन


यहां कस्बा अजीतवाल में रविवार सुबह करीब ढाई बजे एक मजदूर बिजली के सौ फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। वह मोदी को हटाकर लालू को लाने की मांग कर रहा था।

कई घंटे मनाने के बाद पुलिस ने जैसे ही टावर पर चढ़ना शुरू किया तो मजदूर तार से लटक गया और कुछ देर बाद नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मजदूर पिता का मजदूर बेटा था

Young Man Suicide, Due to Resistance of Narendra Modi

जानकारी के अनुसार कस्बा अजीतवाल में जहानाबाद (बिहार) का मूल निवासी मजदूर श्याम कुमार यादव (20) पुत्र डिंगल यादव रविवार सुबह करीब ढाई बजे कोकरी कलां सड़क के पास बिजली के 132 केवी वाली लाइन के लगभग सौ फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया।

इसका पता आसपास खेतों में रहते लोगों को लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डीएसपी गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने को कहा। लेकिन श्याम कुमार ने नीचे आने से मना कर दिया।

पुलिस के मनाने पर भी नहीं माना

Young Man Suicide, Due to Resistance of Narendra Modi

युवक लालू को लाओ और मोदी को हटाओ की बात पर अड़ा हुआ था। उसने लोगों को और पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उसे टावर पर चढ़कर बचाने की कोशिश की गई तो वह छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगा।

पुलिस ने काफी आग्रह किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन

बिजली की लाइनों से लटककर लगाई छलांग

Young Man Suicide, Due to Resistance of Narendra Modi

टावर पर श्याम को नीचे उतारने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध न होने के चलते जब पुलिस और पावरकॉम के मुलाजिम टॉवर पर चढ़ने लगे तो सुबह करीब साढ़े सात बजे श्याम टावर से हटकर लाइनों से लटक गया और पांच-सात मिनट लाइनों से लटकते रहने के बाद उसने नीचे छलांग लगा दी।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना अजीतवाल पुलिस के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed