फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Man Robbed in Rayat Bahra University Owner House, Arrest

रयात बाहरा के ऑनर के 10 लाख उड़ाने वाला अरेस्ट

Sun, 07 Sep 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Sep 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
Young Man Robbed in Rayat Bahra University Owner House, Arrest

मोहाली स्थित रयात बाहरा विश्वविद्यालय के मालिक के घर से 10 लाख रुपये और आईपैड चोरी करने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रोहित को बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के पेरवीन गांव से गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया है।

विज्ञापन


अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पूर्व मकान मालिक खरड़ निवासी सुरेश भारद्वाज से 8 लाख रुपये बरामद किए गए, जबकि शेष दो लाख रोहित के पास थे। रोहित ने इन रुपयों से जूते, कपड़े और आईफोन खरीदा था और 8 हजार रुपये उसके पास नगद थे।
विज्ञापन


घटना के बाद सुरेश ने उसे हिमाचल प्रदेश स्थित अपने गांव भेज दिया था। रोहित मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। इससे कुछ और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरड़ निवासी सुदेश भारद्वाज पेशे से ठेकेदार है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, सुदेश के कहने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

नकदी और आईपेड चोरी

Young Man Robbed in Rayat Bahra University Owner House, Arrest

मोहाली स्थित रयात बाहरा विश्वविद्यालय के मालिक के घर से 10 लाख रुपये की नकदी और आईपेड चोरी हो गया। गुरविंदर सिंह बाहरा की सेक्टर-21 ए में कोठी नंबर-202 है।

पुलिस के अनुसार उनके यहां पर काम करने वाला कुक यह कैश लेकर फरार हुआ है। सेक्टर-19 पुलिस ने कुक रोहित और उसके साथी सुदेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुदेश रोहित का पुराना मालिक रह चुका है। खरड़ निवासी सुदेश भारद्वाज पेशे से ठेकेदार है। पुलिस ने ठेकेदार सुदेश भारद्वाज को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

कुक ने अंजाम दी वारदात

Young Man Robbed in Rayat Bahra University Owner House, Arrest

पुलिस के अनुसार सुदेश के कहने पर आरोपी कुक ने वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान सुदेश भारद्वाज ने बताया कि उसे काम में घाटा पड़ रहा था जिस कारण रोहित से उसने चोरी करवाई।

रोहित घर से राशि चोरी करने के बाद सुदेश के पास ही खरड़ में गया था। यहां से 4 सितंबर की सुबह को आरोपी सुदेश ने कुक को बिलासपुर की बस चढ़ा दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह बाहरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहित कुमार रयात बाहरा कैंपस में कुक का काम करता था। पिछले 5 माह से वह काम पर था।

पिछले दिनों उनके घर पर एक समारोह था जिस कारण उसे घर पर काम करने के लिए बुलाया गया था। गुरविंदर सिंह ने बताया कि 3 सितंबर की दोपहर से उनका कुक रोहित गायब था जिसके बाद पता चला कि घर से 10 लाख रुपये की राशि गायब है।

खुद को बताया इंजीनियरिंग का छात्र

Young Man Robbed in Rayat Bahra University Owner House, Arrest

कुक फेसबुक का काफी शौकीन है इसलिए वह अपने साथ आईपेड भी चोरी करके ले गया। पुलिस के अनुसार कुक रोहित ने फेसबुक पर अपने दो अकाउंट बनाए हैं, जिसमें उसने अपनी प्रोफाइल में अपने आप को इंजीनियरिंग का छात्र बताया है।

सेक्टर-19 पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए बिलासपुर निकल गई है। पुलिस के अनुसार रोहित ने चोरी की वारदात से पहले और बाद में कई बार ठेकेदार सुदेश भारद्वाज से फोन पर बात की है। सुदेश को पुलिस ने सेक्टर-35 से गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-19 पुलिस थाना प्रभारी पूनम दिलावरी का कहना है कि आरोपी ठेकेदार सुदेश को गिरफ्तार किया गया है। सुदेश से 8 लाख रुपये की बरामदी की जा चुकी है जबकि अभी रोहित को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed