युवती की फर्जी फेसबुक ID बनाकर की शर्मनाक करतूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर इतनी शर्मनाक करतूत की कि जानकर आपको भी शर्म आएगी। मामला मुलाना का है। यहां एक युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती की अश्लील फोटो पोस्ट कर दी।
युवक ने फर्जी आईडी भी युवती के नाम से ही बनाई। युवती ने युवक के खिलाफ डीसीपी अंबाला में लिखित शिकायत दी। पुलिस के साइबर सैल ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दोस्तों ने अश्लील कमेंट भी किए
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि एक युवक ने फेसबुक पर उसके नाम से एक नकली आईडी बनाई। फिर युवक ने इस आईडी पर उसकी अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट कर दी। साथ ही अन्य अश्लील कंटेंट भी पोस्ट किया।
युवक ने और उसके दोस्तों ने पोस्ट पर गंदे कमेंट भी कर डाले। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की साइबर सैल ने जांच करते हुए यह पता लगाया कि यह पोस्ट किस आईपी एड्रेस से डाली गई है।
इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला। फिलहाल मामला कोर्ट के आधीन है और कोर्ट के जैसे आदेश होंगे कार्रवाई की जाएगी।