फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man killed in road accident

कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 11 Nov 2014 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Tue, 11 Nov 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
young man killed in road accident

जीरकपुर-पंचकूला रोड पर बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद तीन युवक बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


पंचकूला स्थित कार सेंटर में कार्यरत बुढलाडा निवासी गौरव और रोहित, मानसा निवासी कृष्ण कुमार व वेदप्रकाश सोमवार रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी के बाद जीरकपुर की ओर आ रहे थे। जब वे ढकौली स्थित के-एरिया के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मारी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान कार गौरव (24) के ऊपर से गुजर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे में बाकी तीनों युवकों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि बाल-बाल बचे तीनों युवकों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया।

पुलिस ने रोहित की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गौरव अपने घर जाने के लिए पंचकूला से पैदल जीरकपुर बस पकड़ने के लिए आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed