{"_id":"576fd2c54f1c1b584479a7e0","slug":"young-man-killed-due-to-overdose-of-drugs-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उड़ता पंजाब' का काला सच, नशे के ओवरडोज से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'उड़ता पंजाब' का काला सच, नशे के ओवरडोज से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sun, 26 Jun 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
नशे के ओवरडोज के चलते बटाला में युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'उड़ता पंजाब' का एक काला सच, नशे के ओवरडोज के चलते पंजाब के बटाला में 20 वर्षीय युवक की मौत। पंजाब के बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव घन्नियां के बांगर में रविवार को 20 वर्ष के युवक की मौत नशे के ओवरडोज हो गई। उसका शव गांव के छप्पड़ के पास मिला है। मृतक के परिजन भी नशे से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रोबा मसीह के रूप में हुई है। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने छप्पड़ के पास रोबा का शव पड़ा देखा। इसके मुंह से झाग निकल रहा था। शव के पास ही इंजेक्शन लगाने वाली सिरिंज पड़ी थी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया उसके बाजू पर इंजेक्शनों के निशान भी थे। मृतक की दादी मीधा मसीह समेत परिवार वालों का कहना है कि रोबा मसीह गांव के उन युवकों के साथ उठता-बैठता था जो नशेड़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नशे की ओवर डोज के चलते एक बार पहले भी रोबा मसीह की हालत खराब हुई थी। तब उसे अमृतसर ले जाया गया था और वहां उसकी जान बच गई थी। थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया मौके पर पहुंच कर देखी गई परिस्थितियों के अनुसार युवक की मौत का कारण नशा ही लगता है।
फिलहाल धाना 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।