फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man commit suicide Fed up with laws

ससुरालवालों से परेशान युवक ने की खुदकुशी

Fri, 16 Jan 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Jan 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
young man commit suicide Fed up with laws

शादी के बाद ससुरालियों की ओर से जायदाद के कागजात अपने पास रखने से परेशान होकर डाबा रोड स्थित जैन कॉलोनी निवासी अजय कुमार (27) ने फंदा लगाकर आत्महत्या की।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब उसके ससुरालवाले उसी के घर पहुंच गए। शव लटकता देख उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अजय कुमार की माता सुनीता रानी की शिकायत पर गुरु नानक नगर निवासी उसकी पत्नी सिमरजीत कौर, ससुर जसवंत सिंह, सास प्रवीण कौर और विचोला इंद्रकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गुरचरण सिंह ने कहा कि अजय कुमार ऑटो चालक था। उसकी शादी करीब साढ़े तीन महीने पहले आरोपी सिमर जीत कौर के साथ हुई थी। उसके कुछ समय बाद ही वह परिवार से अलग रहने लग गया। उसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कुमार का ताजपुर रोड पर 70 गज का एक प्लॉट था। इसकी रजिस्ट्री उसके नाम पर थी। अजय के ससुराल वालों ने उक्त प्लाट की रजिस्ट्री भी उससे छीन ली। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। वीरवार की देर शाम को अजय कुमार घर आया। उसने कमरे में जाकर फंदा लगा अपनी जान दे दी।


कुछ समय बाद सिमरजीत कौर और अन्य परिजन घर पहुंचे तो अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। एएसआई गुरचरण सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed