फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man caught with girlfriend in room, marriage done

प्रेमिका के साथ कमरे में पकड़ा युवक तो थाने में करवा दी शादी

Thu, 04 Feb 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
young man caught with girlfriend in room, marriage done

युवक की शादी 20 दिन बाद होनी तय थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे, लेकिन युवक अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। मामला थाने पहुंचा। लड़का, लड़की पक्ष के अलावा तीसरे पक्ष (जिसके साथ शादी तय हुई थी) को भी थाने में बुलाया गया।

विज्ञापन


कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद आखिरकार पंचायत ने प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराने का फैसला लिया। देर रात मामले का निपटारा कर दिया गया। मामला, करनाल के युवक और पानीपत की युवती का है। करनाल की एक बस्ती निवासी लड़के की शादी पानीपत की लड़की के साथ तय की गई। इसके लिए बाकायदा उसके शादी के कार्ड भी बांट दिए गए।
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की है। करनाल की एक बस्ती में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया। इस दौरान पड़ोसियों ने उसे देख लिया। इस पर उन्होंने बाहर के दरवाजा बंद कर दिया और उनके परिजनों के साथ साथ पुलिस को भी सूचना दे दी। लड़का-लड़की समेत दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने भी दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी के लिए रजामंदी दी

young man caught with girlfriend in room, marriage done

पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि लड़के की शादी 20 दिन बाद पानीपत की एक लड़की के साथ तय हो चुकी है और शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं। कई घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा।

आखिरकार दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन पानीपत में जिस लड़की के साथ तय हो चुकी है, उसके परिवार को भी रात को ही आनन फानन में सिटी थाने में चली पंचायत में बुलाया गया। पानीपत के परिवार ने भी दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी के लिए रजामंदी जता दी।

आखिरकार रात 11 बजे मामले को निपटाया गया। इस बारे में सिटी थाना के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि तीन पक्षों की हुई पंचायत में मामले को सुलझा लिया गया है। लड़का-लड़की दोनों शादी के लिए तैयार हैं और उनके परिजनों ने भी इस पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed