फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Girl Alleged Inquiry Officer ASI of Chandigarh Police, Drugs Smuggling

आईओ पर युवती का सनसनीखेज आरोप, बोली- मंगेतर को बरी कराने को होटल में बुला रहा एएसआई

Mon, 09 Mar 2020 12:07 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Mar 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Young Girl Alleged Inquiry Officer ASI of Chandigarh Police, Drugs Smuggling
सांकेतिक तस्वीर
एक युवक की मंगेतर ने यूटी पुलिस के एएसआई पर शारीरिक शोषण के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी विंडो पर शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही साक्ष्य के रूप में एक सीडी भी सौंपी है, जिसमें कथित रूप से एएसआई और युवती के बीच फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग है। युवती का आरोप है कि मौजूदा समय में मौलीजागरां थाने में तैनात एएसआई प्रेम ने मंगेतर के केस में मदद करने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करना चाहा। वहीं, एएसआई प्रेम का कहना है कि उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं, उसे झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 18 दिसंबर 2019 को सेक्टर-31/47 डिवाइडिंग रोड के पास से सेक्टर-31 थाना पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी आकाश कुमार (24) को 50 ग्राम हेरोइन और 12 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। पब्लिक विंडो में दी शिकायत के अनुसार, इस केस में 21 जनवरी 2020 को जिला अदालत में पेशी हुई थी। शिकायत में युवती का आरोप है कि इस दौरान सेक्टर-31 थाने के तत्कालीन एएसआई प्रेम उसे अदालत में मिला और अपने झांसे में लेकर कहा कि वह इस केस में जांच अधिकारी (आईओ) है। वह आकाश को बरी कराने में उसकी मदद करेगा।
विज्ञापन


झांसे में लेकर एएसआई ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप के मुताबिक, 22 जनवरी को एएसआई ने उसके मोबाइल पर फोन कर कहा कि वह उससे मिलना चाहता है, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एएसआई ने आकाश को केस से बरी करवाने के लिए युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल कर अटावा के होटल में चलने को कहा। बार-बार युवती को फोन कर एएसआई परेशान कर रहा था। युवती ने एएसआई से बातचीत की रिकार्डिंग की सीडी भी पुलिस को सौंपी है, जिसमें वह कह रहा है कि नाके से 7 बजे के बाद फ्री होऊंगा। इसके बाद वह उसे अटावा के होटल में लेकर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती बोली- धमकी देने दो पुलिसकर्मी घर आए

आरोप है कि रिकार्डिंग की बात एएसआई प्रेम सिंह को पता चल गई तो उसने व्हाट्सएप कॉलिंग करना शुरू दी। आरोप है कि अचानक एक दिन युवती के घर पर कांस्टेबल अशोक व पवन ने पहुंचकर धमकी दी कि अगर कोई शिकायत दी गई तो उसके परिवार को भी एनडीपीएस केस में अंदर करा दूंगा। इस धमकी के बाद से परिवार डरा सहमा था, लेकिन अब उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

अप्रैल में होनी है शादी  
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी पांच बेटी है। बड़ी बेटी की शादी आकाश से अप्रैल में होनी है। आरोप है कि आकाश को पुलिस किसी दूसरे एनडीपीएस केस में गवाह बनाना चाहती थी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने आकाश को झूठे एनडीपीएस केस में फंसा दिया। आकाश को एएसआई ने छुड़वाने की बात कही थी। यही वजह थी कि बेटी ने एएसआई से बात की, लेकिन अब वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा है।  

मुझे झूठा फंसाया गया है
आकाश वाले एनडीपीएस केस में मैं सेकेंड आईओ हूं। मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। युवती मुझे झूठा फंसा रही है।
- प्रेम सिंह, एएसआई मौलीजागरां थाना

मामला साउथ एएसपी नेहा यादव के पास पेंडिंग है। जांच में जो कुछ सामने आता है तो एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी 

दोनों के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग

युवती : अच्छा, वैसे किसने करवाया था आकाश का काम।
एएसआई : बता दूंगा सारा जब मिलेगी।
युवती : वो तो कह रहा था इन्होंने चक्का, वीरू ने हीटर लेकर बुलाया था।
एएसआई : वही तो कह रहा था, ठीक है।
युवती :  शाम को कॉल करोगे।
एएसआई : हां, सात बजे, बता कहां आना, बता।
युवती :  आप बता दो।
एएसआई : गाड़ी लेकर वहीं आ जाऊंगा।
युवती : कोई देख न ले।
एएसआई : तो फिर अटावा चौक पर आ जा।
युवती :  कोई देखेगा तो नहीं।
एएसआई : वहां कौन देखेगा।
युवती : जाना कहां पर है।
एएसआई : चल पड़ेंगे किसी होटल में।

व्हाट्सएप कॉल की रिकॉर्डिंग

युवती :  हेलो।
एएसआई : हेलो।
युवती : मेरे को डर लग रहा है, ऐसे बाहर नहीं गई।
एएसआई : डर की बात नहीं, तेरे और मेरे बीच की बात है, भरोसा करना पड़ेगा।
युवती :  कल को आकाश को पता लगेगा तो रिश्ता टूट जाएगा।
एएसआई : तेरे को बोल दिया, मेरे बच्चों की कसम।
युवती : अच्छा, तो आप मेरी क्या हेल्प करोगे।
एएसआई : अभी केस में गवाहियां भी होनी हैं.. लास्ट तक, मैं ही आईओ हूं इसका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed