फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yoga coach molestation by girl skating player at hisar

योग ‘गुरु’ ले गए स्केटिंग खिलाड़ी को कमरे में, और...

Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार। Updated Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
yoga coach molestation by girl skating player at hisar

सरकार ने जिस कोच को पूरे जिलों में योग ट्रेनिंग देने का जिम्मा सौंपा है, उन्होंने ही मासूम स्केटिंग खिलाड़ी से शर्मनाक हरकत कर डाली। मामला, हिसार में सामने आया। कोच योग के साथ स्केटिंग एकेडमी चलाता है और आरोप है कि वह आठ साल की स्केटिंग खिलाड़ी को कमरे में ले गया और उससे छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


स्केटिंग छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक कोच अशोक तंवर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोच का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और हिसार स्थित उनके घर पर कोई नहीं है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में मासूम ने बताया था कि वह रेडक्रॉस भवन स्थित स्केटिंग ग्राउंड में भाई के साथ प्रेक्टिस के लिए जाती थी। अभी उसे एक दिन ही हुआ था कोच ने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। कई दिन तक लगातार ऐसा ही होता रहा। एक दिन बच्ची फिर ग्राउंड में गई, उससे कुछ गलती हो गई। कोच फिर उसे एक कमरे में ले गया। वहां जाकर उसने बच्ची से छेड़छाड़ का प्रयास किया, मगर बच्ची ने विरोध जारी रखा। जवाब में कोच तंवर ने कहा कि तुमने सीखने में गलती की है, इसका फाइन तो तुम्हें भरना ही होगा। बच्ची मौका पाकर तेजी से कमरे से बाहर निकल आई और ग्राउंड की तरफ भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक तंवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 10 के तहत मामला

yoga coach molestation by girl skating player at hisar

वापस घर पहुंची तो वह उदास थी। शाम को उसकी मम्मी ने मासूम को बाहर घुमाकर लाने की बात कही तो उसने वहां जाने से भी मना कर दिया। मां ने जब बच्ची को दुलारा तो बच्ची रोने लगी और पूरी बात मां को बता डाली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अशोक तंवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 10 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कई जिलों में छात्राओं को दी थी ट्रेनिंग

छेड़छाड़ और शरारती तत्वों से निपटने के लिए बेटियों को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के कई जिलों के सैकड़ों स्कूल-कॉलेजों में अशोक तंवर इससे पहले मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुका है। बेटियों की मजबूरी का फायदा उठाकर अब खुद ट्रेनर ने मासूम को अपना शिकार बनाना चाहा।

वर्जन
पुलिस टीम ने फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित कोच अशोक तंवर के मकान पर छापेमारी की है। मकान पर कोई मिला नहीं। भिवानी में भी कोच के पैतृक स्थान पर भी छापेमारी की है, मगर अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। -शीला देवी, एएसआई जांच अधिकारी सिविल लाइन थाना हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed