शादी का सेहरा बंधने वाला था पर दुल्हन से पहले मौत मिल गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर मां को एक दिन अपने बेटे के सिर पर सेहरा सजा देखने का सपना होता है। हिमाचल निवासी ऐसी ही एक मां का सपना मनीमाजरा में शनिवार को सड़क हादसे ने कुचल दिया।
एक महीने बाद उसके बेटे की शादी होने वाली थी। बेसुध मां बार-बार विलाप कर रही है कि बेटे को सेहरे में देखने का उसका सपना कभी पूरा नही होगा। वहीं, सड़क हादसे में मृतक के दोस्त की हालत गंभीर बनी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में हिमाचल के जिला मंडी, सरका निवासी अभिषेक (25)की मौत हुई है। जबकि, उसका दोस्त रवि गंभीर रूप से घायल अवस्था में मनीमाजरा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार अभिषेक पिछले कई सालों से मनीमाजरा मोटर मार्केट में मैकेनिक का काम करता था।
वह शनिवार की रात दस बजे दूध लेने अपने दोस्त रवि के साथ दुकान की तरफ निकला। अचानक एक दुकान के सामने बैक साइड में आई बोलेरो ने दोनों को कुचल दिया।
शादी 20 दिसंबर को थी घर पर शादी की पूरी तैयारी
बोलेरो का पिछला चक्का अभिषेक को रौंद गया। जबकि, रवि को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी बुलेरो चालक शिमला निवासी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को थाने से जमानत मिल गई। वहीं, मृतक के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने रविवार को बॉडी परिजनों को सौंप दी।
शादी की तैयारी हो गई थी पूरी
पीड़ित परिजनों ने बताया कि अभिषेक की शादी 20 दिसंबर को थी। घर पर शादी की पूरी तैयारी पूरी हो गई थी। परिजनों को अभिषेक के आने का इंतजार था। परिजनों ने बताया कि अभिषेक ने कहा था कि वह 10 दिसंबर को घर आएगा।
ईमानदार व जिम्मेदार था अभिषेक:
मनीमाजरा मोटर मार्केट में अभिषेक दुकान नंबर-436 में काम करता था। दुकानदार रमेश ने बताया कि अभिषेक ईमानदार और परिवार के प्रति जिम्मेदार भी था। उन्होंने बताया कि दुकान का काम जरुरत पड़ने पर वह बेशक अभिषेक के जिम्मे छोड़ देते थे। उसने अपनी शादी के ळिए एक महीने की छुट्टी ले रखी थी।