फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yamunanagar News Misdeed with woman in Yamunanagar of Haryana

Yamunanagar News: हेड कांस्टेबल ने लूटी महिला की अस्मत, अश्लील वीडियो बनाया, कई बार धमकाया

Sun, 06 Aug 2023 04:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Aug 2023 04:44 PM IST
सार

एक दिन आरोपी उसे हथिनीकुंड बैराज के पास स्थित होटल में ले गया। जहां पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि एक दिन आरोपी उसके पास आया और उसे एक वीडियो दिखाया और कहा कि उसने होटल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। अगर बात नहीं मानी तो वह इसे वायरल कर देगा। 

विज्ञापन
Yamunanagar News Misdeed with woman in Yamunanagar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। साथ ही पुलिसकर्मी ने महिला का एक होटल में अश्लील वीडियो भी बनाया है। इसके आधार पर वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। कई बार आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी शिकायत महिला थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी संदीप कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी संदीप कुमार कुरुक्षेत्र जिले के गांव खैरी का रहने वाला है।

विज्ञापन

झगड़े में महिला के घर के सामने लगी थी पुलिसकर्मी की ड्यूटी

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति ड्राइवर है। वह खुद प्राइवेट नौकरी करती है। गत वर्ष सितंबर माह में दो समुदायों में विवादित जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। तब आरोपी संदीप कुमार की ड्यूटी पुलिस ने वहां लगाई थी। संदीप की ड्यूटी उसके घर के सामने लगी थी। एक-दो बार संदीप ने उनके घर से पीने का पानी लिया था। इसके बदले में संदीप ने कहा था कि अगर उनके परिवार पर कोई दिक्कत आए तो बताना। वह उनकी हर संभव मदद करेगा। इसी दौरान संदीप ने उनका मोबाइल नंबर भी ले लिया था। 

विज्ञापन

जबरन घर में घुस कर तानी पिस्टल

आरोप है कि सितंबर माह में संदीप उनके घर में गया। तब उसके दोनों बच्चे स्कूल में गए थे और पति गाड़ी चलाने गया था। संदीप ने घर में घुसते ही दरवाजा बंद कर लिया। जब उसने विरोध किया तो संदीप ने उस पर पिस्टल तान दी। धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह नंबर बदल कर फोन करने लगा। जब उसने संदीप का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह वहां भी पहुंच गया, जहां वह काम करती थी। तब संदीप ने उसे धमकी दी कि अगर उसका फोन नहीं उठाया तो उस पर अफीम रखने का मुकदमा दर्ज करवा देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल ले जाकर बनाया अश्लील वीडियो

एक दिन आरोपी उसे हथिनीकुंड बैराज के पास स्थित होटल में ले गया। जहां पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि एक दिन आरोपी उसके पास आया और उसे एक वीडियो दिखाया और कहा कि उसने होटल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। अगर बात नहीं मानी तो वह इसे वायरल कर देगा। 



इसके बाद होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अब आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे व उसके पति को जान से मार देगा। परेशान होकर उसने इस बारे में थाने में शिकायत दी। मामले की जांच कर रही एएसआई सुदेश का कहना है कि संदीप कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed