{"_id":"c80ca1088e0b0baf537cbdafa71205fd","slug":"written-exam-scam-chargesheet-against-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित परीक्षा में गड़बड़ी, 12 के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिखित परीक्षा में गड़बड़ी, 12 के खिलाफ चार्जशीट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Nov 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरामिलेट्री फोर्स में एएसआई के पद के लिए लिखित परीक्षा में गड़बड़ी करने के मामले में सीबीआई ने एसएससी हरियाणा के पूर्व निदेशक नवीन सहगल समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत में दायर चार्जशीट में सीबीआई ने लिखित परीक्षा में जालसाजी, धोखाधड़ी व अनियमितता बरतने की धारा लगाई है।
सीबीआई अदालत ने चार्जशीट पर सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों को 13 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए है।
मामले की पिछली सुनवाई पर सौरभ कांत और राजपाल सरकारी गवाह बन गए थे। सीबीआई को 2011 में शिकायत मिली थी कि पैरामिलेट्री फोर्स में एएसआई पद केलिए हुई लिखित परीक्षा में उच्च स्तर पर गड़बड़िया हुई है।
जांच में पता चला कि अंबाला स्थित परीक्षा केंद्र के कमरे में बैठे नौ आवेदक अव्वल आए थे। सीबीआई की टीमों ने अव्वल आने वाले उम्मीदवारों के भिवानी स्थित घर पर छापे मारे थे।
विज्ञापन
छापे के दौरान सीबीआई ने संदिग्ध कागजात बरामद किए थे। सीबीआई को जांच में पता चला कि एसएससी के कई कर्मचारी गड़बड़ी में शमिल थे।
वहीं, परीक्षा में उत्तीर्ण न होने वाले दो कैंडीडेट ने भी सीबीआई को कथित धांधली की शिकायत की थी। सीबीआई ने मामले की जांच के बाद नवीन सहगल समेत 12 लोगाें पर मामला दर्ज किया था।