{"_id":"585199834f1c1bdd5d64ae04","slug":"women-workers-in-the-hotel-child-beating-police-registered-ddr","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मी ने होटल में की बच्चे की पिटाई, थाने में डीडीआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मी ने होटल में की बच्चे की पिटाई, थाने में डीडीआर दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की पिटाई
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित होटल में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए बच्चे को वहां तैनात एक महिला कर्मचारी ने बुरी तरह पिटाई कर डाली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनका नौ साल का बेटा बर्थ डे पार्टी में शामिल होने केलिए गया था। शाम को करीब सात बजे उनको फोन कर बताया गया कि उनके बेटे को चोट लगी है।
विज्ञापन
जब होटल में पहुंचे तो बच्चे के गाल से खून बह रहा था। बच्चे का इलाज भी नहीं करवाया गया था। बच्चे ने बताया कि उसको वहां पर होटल की तरफ से तैनात महिला कर्मचारी ने मारा है।
विज्ञापन
जिस पर परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर 31 थाना पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।