{"_id":"5814d8be4f1c1b994fbc530e","slug":"women-caught-for-theft-in-hotel-parkview-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी होटल में चोरी करती महिला गिरफ्तार, गार्ड ने ट्रैप लगा काबू किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामी होटल में चोरी करती महिला गिरफ्तार, गार्ड ने ट्रैप लगा काबू किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 24 स्थित होटल पॉर्क व्यू के कबाड़ स्टोर में चोरी करने वाली एक महिला को सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रैप लगाकर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-25 निवासी रानी के रूप में हुई है। रानी कबाड़ बटोरने का काम करती है।
पुलिस ने बताया कि होटल पार्क व्यू के सिक्योरिटी गार्ड जतिंदर कुमार ने अपने शिकायत में जानकारी दी कि होटल के बाउंड्री वॉल के साथ एक स्टोर रूम बना हुआ है। उसमें होटल की पुरानी व टूटी-फूटी चीजें रखी जाती हैं। लेकिन, कुछ दिनों से उस रूम से सामान गायब हो रहा था। इसके बाद गार्ड ने चोर को पकड़ने की ठानी और वीरवार की रात खुद ही ट्रैप लगाया। वीरवार को कोई भी वहां नहीं आया।
शुक्रवार रात को भी गार्ड स्टोर के पास छिपकर बैठा। सुबह के करीब हल्के अंधेरे में एक महिला वहां पहुंची। इसी बीच उसने इधर-उधर देखा और फिर स्टोर में घुस गई और सामान बोरे में भर लिया। जैसे ही वह बाहर निकलने लगी सिक्योरिटी गार्ड ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया और 100 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर सेक्टर 11थाना पुलिस ने पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।