फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman thrown into Boiling oil Pan

महिला को खौलते तेल की कड़ाही में फेंका

Tue, 22 Apr 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 22 Apr 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown into Boiling oil Pan

शादी समारोह में खाने की प्लेट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोगों ने एक महिला को खौलते तेल की कड़ाही में फेंक दिया।

विज्ञापन


इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को बचाने आए उसके भाई को भी उक्त लोगों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घटना छछरौली के गांव घिसरपड़ी की है।

यहां यूपी के देवबंद में ब्याहता लेदाखादर गांव में अपने मायके आई थी और शादी समारोह में गई थी। महिला को झुलसी हालत में लेकर उसका पति छछरौली अस्पताल पहुंचा जहां से उसे जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव लेदाखादर के दो भाइयों और कोट सरकारी निवासी एक व्यक्ति को नामजद किया है।

सहारनपुर के देवबंद निवासी महिला नैनादेवी ने पुलिस को बताया कि उसकी मायका छछरौली के गांव लेदाखादर में है। उसकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वह उससे मिलने आई थी।
विज्ञापन


उसके पति ने उसे रविवार को गांव घिसरपड़ी में शादी समारोह में शामिल होने की बात कही। इस पर वह शादी समारोह में गई हुई थी। शादी में जब वह खाना खाने के लिए प्लेट लेने स्टाल पर पहुंची तो उसके पैतृक गांव निवासी केसर, उसके भाई सुखबीर और गांव कोट सरकारी निवासी बब्बला उसे देखकर गाली देने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों उसे मारने लगे। किसी तरह वह उनसे छूटकर बाहर भागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसका भाई राजेंद्र वहां पहुंच गया और उसने उसे इस घटना के बारे में बताया। इसी बीच तीनों भी वहां आ गए। उसके भाई ने उन्हें समझाना चाह तो उन्होंने उसे पीट दिया।

नैनादेवी ने बताया कि जब वह भाई को बचाने आगे आई तो तीनों ने उसे पकड़ लिया और उठाकर खौलते तेल की कड़ाही में फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई।

महिला के पति ईश्वर चंद ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तुरंत पत्नी को लेकर छछरौली अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जगाधरी के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।


मामले के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर गांव लेदाखादर निवासी केसर, सुखबीर और गांव कोट सरकारी निवासी बब्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed