फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman thief theft Jewellery from home at mohali

बर्तन बेचने के बहाने आई महिला, बेहोश कर ले गई ज्वेलरी

Mon, 11 Jan 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 11 Jan 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
woman thief theft Jewellery from home at mohali

मोहाली शहर और साथ लगते इलाकों में बर्तन बेचने के बहाने लोगों को लूटने वाली महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसे ही गिरोह की एक महिला ने गांव लखनौर में सास और बहू को निशाना बनाया।

विज्ञापन


पहले गिरोह की महिला ने परिवार की महिलाओं का विश्वास जीता फिर उसके बाद दोनों को बेहोश कर करीब अस्सी हजार की ज्वेलरी ले गए। महिलाओं को देर शाम आई होश। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को सूचित किया। तब जाकर परिवार वाले और इलाके के लोग इकट्ठा हुए। सोमवार को पुलिस से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


यह मामला छह जनवरी का है। घर के मालिक जसपाल सिंह ने बताया कि जब यह वारदात हुई। उस समय घर पर उनकी पत्नी परमजीत कौर और नवविवाहिता बहू थी। महिला बर्तन बेचने के बहाने आई थी। इसके बाद चुपके से उसने सास-बहू को कोई चीज सुंघा दी, जिससे वे दोनों बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे दोनों के गले में पहनी ज्वेलरी व घर में रखा सामान लेकर फरार हो गई। देर शाम दोनों को होश आई तो उन्होंने इस बारे में उन्हें सूचना दी।

खराब कुक्कर को ठीक कर लाई थी महिला
जसपाल  सिंह ने बताया कि यह महिला वारदात से एक दिन पहले भी उनके घर पर आई थी। उस दिन महिला उनसे खराब कुक्कर ले गई थी। साथ ही उसे ठीक कर अगले दिन लाई थी।

यह ले गई महिला: सोने का हार, अंगूठी, चांदी की पंजेब और घर का अन्य सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed