{"_id":"623d72e036b316492e186b33","slug":"woman-shot-dead-on-punjab-and-himachal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की आवाज से गूंजी पंजाब-हिमाचल की सीमा: ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला को उतारा मौत के घाट, घायल युवक टांडा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोलियों की आवाज से गूंजी पंजाब-हिमाचल की सीमा: ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला को उतारा मौत के घाट, घायल युवक टांडा रेफर
Fri, 25 Mar 2022 01:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:15 PM IST
सार
हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला पंजाब का होने के कारण हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। वारदातस्थल से पांच खोल मिले हैं। बेहद सूनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को होशियारपुर में हिमाचल प्रदेश व पंजाब की सीमा गोलियां की आवाज से गूंज उठी। यहां अज्ञात हमलावर ने एक महिला व एक युवक पर पांच राउंड गोलियां दागीं। इस वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल एक युवक को टांडा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रक्षा देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी ढोलवाहा व रजनीश पुत्र सुखराम निवासी टेंटवा ढोलवाहा पंजाब से हिमाचल के गोंदपुर बनेहड़ा अपने रिशेतदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन
दौलतपुर से ढोलवाहा सड़क मार्ग पर हिमाचल और पंजाब की सीमा सुरंगद्वारी के पास इन पर फायरिंग कर दी गई। महिला की मौके पर मौत हो चुकी है और युवक घायल है। हमलावर मौके से फरार हो चुके हैं। हिमाचल से पंजाब आ रहे कुछ युवकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दौलतपुर सिविल अस्पताल ने तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज (कांगड़ा) रेफर कर दिया। हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला पंजाब का होने के कारण हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। वारदातस्थल से पांच खोल मिले हैं। बेहद सूनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन