फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman's death sparks row on Civil hospital

सिविल अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल

Sun, 13 Jul 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 13 Jul 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
woman's death sparks row on Civil hospital

फेज-6 सिविल अस्पताल में शनिवार दोपहर उस समय स्थिति तनाव पूर्ण हो गई, जब चंडीगढ़ से इलाज के लिए लाई गई महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के घर वाले जबरदस्ती लाश को ले जाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। लेकिन मृतका चंडीगढ़ की होने के चलते मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किया। मौके पर पर चंडीगढ़ पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने लाश को अस्पताल में ही रुकवा लिया। साथ ही परिजनों को समझाया कि लाश ले जाने के लिए एसडीएम की अनुमति लेना जरूरी है। करीब तीन घंटे तक लाश गाड़ी में ही रखी रही। इस दौरान जमकर ड्र्रामा हुआ। शाम पांच बजे तक मामला सुलझा। इसके बाद लाश को मार्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर दो बजे सेक्टर-56 की पुष्पा देवी को उसके परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए। महिला के परिजनों का कहना था कि उसे अचानक घर में ही बल्ड प्रैशर का अटैक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में लाने पर डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन इलाज शुरू होते ही महिला की मौत हो गई। इसी दौरान अस्पताल में डाक्टरों की शिफ्ट बदल गई। दूसरे डॉक्टरों ने जब ड्यूटी संभाली, तो महिला की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जब महिला के घरवालों को बताया तो उन्होंने हंगामा कर दिया।


उनका कहना था कि डॉक्टरों के गलत इलाज से महिला की मौत हुई है। इसी बीच मृतका के परिजन एवं रिश्तेदार अस्पताल में जुट गए है। साथ ही लाश को बिना पोस्टमार्टम से पहले ही ले जाने की कोशिश करने लगे। मृतकाके पारिवारिक सदस्यों रघुबीर सिंह, शाम सिंह, कमलेश तथा नेम सिंह का कहना था कि डॉक्टरों की गलती से पुष्पा की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed