फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman patient rape in hospital, another woman molestated

एक अस्पताल में प्रसूता से रेप, दूसरे में महिला से छेड़खानी

Sat, 13 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़। Updated Sat, 13 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
woman patient rape in hospital, another woman molestated

बहादुरगढ़ शहर के एक बड़े अस्पताल में सिजेरियन से बच्ची जनने के कुछ ही घंटे बाद आईसीयू में भर्ती करीब 23 वर्षीय महिला के साथ शनिवार तड़के दुराचार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सभ्य समाज को शर्मसार करने वाले इस कृत्य को करने वाले की घृणित सनक यहीं नहीं रुकी।

विज्ञापन


इसके तत्काल बाद उसने दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती महिला के साथ भी वही सब दोहराने की कोशिश करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर वह भाग निकला। दोनों ही अस्पतालों की सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद है। पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छेड़छाड़ की दूसरी घटना में पीड़ित परिवार ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। इन घटनाओं ने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


घटना ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल की है। यहां महिला की सिजेरियन (आपरेशन से) डिलीवरी के बाद उसको आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह करीब 3.36 बजे एक वरना कार अस्पताल के बाहर आकर रुकी। उसमें से उतरा लाल रंग की जर्सी वाला अज्ञात शख्स फोन पर बात करते हुए पहले अस्पताल में और फिर आईसीयू में घुसा। वह आईसीयू के एक बेड तक पहुंच।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्दे गिराए और महिला से दुराचार किया। करीब पांच-सात मिनट बाद वह बाहर निकला। महिला ने पति को फोन कर आपबीती बताई तो पति ने पुलिस को शिकायत दी। डीएसपी सुरेश कुमार और शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। प्रसूता के पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार के मुताबिक पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

दूसरे अस्पताल में शोर मचाने पर भागा

woman patient rape in hospital, another woman molestated

ब्रह्मशक्ति अस्पताल की घटना के बाद वह वहशी अस्पताल से 300 मीटर की दूरी पर स्थित दिल्ली अस्पताल पहुंचा और वहां एक महिला मरीज के साथ छेड़खानी की। बुखार के कारण तीन से अस्पताल में भर्ती इस महिला ने शोर मचाया तो वह भाग गया। उसके अस्पताल में आने-जाने की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई।

शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि युवक साइको है जिस कारण उसने एक ही रात में दो वारदातों को अंजाम दिया। पीड़ित महिला के पति ने इस बात की पुष्टि की है कि उसकी पत्नी से छेड़छाड़ हुई लेकिन दंपति ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन की सफाई
वारदात करने वाले युवक ने अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के पूछने पर खुद को एक मरीज का रिश्तेदार बताया और अंदर घुस गया। उस समय आईसीयू में मौजूद स्टाफ दो गंभीर रोगियों के इलाज में व्यस्त था। अस्पताल की तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई। हम पुलिस को जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। -डा.एमके शर्मा, अस्पताल निदेशक

बेसुध महिलाओं, मृत, बच्चों, पशुओं के साथ यौन संबंध बनाने वाले व्यक्ति का मनोवैज्ञानिक आकलन करने के बाद ही पता लगाया जा सकता है कि उसकी सोच सामान्य है या विकृत। विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति को पार्टनर के सहयोग जरूरत नहीं होती। ऐसे व्यक्ति सिर्फ मौके की तलाश में होते हैं। वे कभी भी इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं। - डॉ. सुजाता सेठी, सीनियर प्रोफेसर एंड हेड यूनिट टू, मनोचिकित्सा विभाग, पीजीआईएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed