{"_id":"5cf14a7abdec22074a6af49e","slug":"woman-of-mauritius-died-in-suspicious-circumstances-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत घूमने आई मॉरिशस की महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों को सौंपा गया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भारत घूमने आई मॉरिशस की महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों को सौंपा गया शव
Sat, 01 Jun 2019 12:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉरिशस से परिवार के साथ भारत घूमने आई बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। मॉरिशस निवासी सरस्वती (68) अपने परिजनों के साथ भारत घूमने आई थीं।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य शुक्रवार को बस में सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव रसोई के पास पहुंचे तो यहां एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। यहां पर खाना खाते हुए अचानक सरस्वती की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना कुंडली के जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि रसोई गांव के पास ढाबे पर खाना खाते हुए मॉरिशस की महिला की तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन