फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman killed, the killer chopped neck

महिला का बेरहमी कत्ल कर गर्दन काट ले गए हत्यारे

Sun, 26 Jul 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 26 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
woman killed, the killer chopped neck

 रविवार को उसका धड़ प्लास्टिक बैग में कायला गांव में चरखी दादरी डिस्टिब्यूटरी माइनर में मिला, जबकि कटे दोनों पैर सांकरोड़ गांव के पास मिले। मरने वाली महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सुबह सांकरोड़ गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में किसी मनुष्य के दो पैर कटे मिले, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस इन कटे पैरों की जांच ही कर रही थी कि सदर थाना पुलिस को दोपहर बाद सूचना मिली कि कायला गांव में नहर में एक संदिग्ध कट्टा तैर रहा है।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टे को बाहर निकलवाया, जब कट्टे को खोला गया था तो सब हैरान रह गए। कट्टे में किसी महिला का शव था। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। दोनों हाथ भी नहीं थे। घटना स्थल पर महिला की गर्दन और हाथ नहीं थे, केवल धड़ ही था। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे महिला की गर्दन साथ ले गए  और उसे कहीं और फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली। शव देखने लोगों की भीड़ लग गई। सदर थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। धड़ मिलने की सूचना पर बौंद थाना पुलिस ने भी सदर थाना पुलिस से संपर्क साधा। देर सायं तक दोनों थानों की पुलिस महिला के शरीर के बाकी हिस्सों हाथों और सिर की तलाश में जुटी थी। सीआईए पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।

उधर, रविवार शाम को करीब सवा छह बजे महिला के शव का एक हाथ भी कायला गांव के खेतों में मिला। कयास लगाए जा रहे है कि कोई कुत्ता उसे कही से उठाकर खेतों में लेकर गया। गांव के किसी युवक ने शव देखा और फिर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच हाथ लेकर आई।

करीब दो महीने पहले भी सांवड़ गांव के पास एक महिला का शव क्षति-विक्षत हालत में मिला था। महिला की हत्या कर शव फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मगर मृतका की पहचान नहीं हो पाई। तब से मामला ठंडे बस्ते में है।


प्रदीप कुमार इंस्पेक्टर, एसएचओ, सदर थाना ने बताया कि दोपहर बाद सूचना मिली थी कि कायला गांव में नहर में एक कट्टे में महिला का सिर, हाथ-पैर कटा शव पड़ा है। सुबह पहले ही कायला गांव से आगे सांकरोड़ गांव की सीमा में सड़क किनारे कटे पांव मिले थे। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed