{"_id":"872a8ca992eb9c883be08144f162940a","slug":"woman-football-player-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल की महिला खिलाड़ी ने घर में फंदा लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुटबाल की महिला खिलाड़ी ने घर में फंदा लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम उम्र में ही जिले और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली फुटबाल खिलाड़ी मीनाक्षी ने शुक्रवार को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है।
विज्ञापन
मीनाक्षी ने अपने गांव टहना दीपालपुर में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मीनाक्षी घर पर अकेली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रोहड़ाई पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव टहना दीपालपुर की रहने वाली 14 वर्षीय मीनाक्षी 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेती थी। छोटी सी उम्र में ही उसने प्रदेश स्तर पर आयोजित खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई मेडल भी झटके थे, लेकिन शुक्रवार को दोपहर के वक्त उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा तो उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।
पुलिस अभी तक इस घटना को आत्महत्या ही मानकर चल रही है। पुलिस कई दृष्टिकोण से घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के लिए चिकित्सकों के एक बोर्ड का भी गठन किया गया है।
विरेंद्र सिंह, डीएसपी, कोसली ने बताया कि डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।