{"_id":"589b6c964f1c1b875237a80f","slug":"woman-died-in-suspicious-circumstances-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान महिला की मौत, ससुराल वालों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान महिला की मौत, ससुराल वालों पर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली फेज-एक स्थित एक नामी प्राइवेट अस्पताल में सोलन के एक अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर की गई महिला की मौत बुधवार सुबह इलाज के दौरान हो गई। मृतका की पहचान तमन्ना गोयल (26) के रूप में हुई। मृतका के पिता ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है।
साथ ही उन्होंने थाना फेज-एक की पुलिस को इस संबंध में शिकायत भी दी। उन्होंने सोलन पुलिस को भी इस मामले की शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने दामाद, ससुर, सास, ननद को घटना का जिम्मेदार ठहराया है। सोलन पुलिस के जांच अधिकारी राकेश गुलेरिया ने कहा कि पुलिस ने पिता के बयानो पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी शेष है।
दहेज के लिए करते थे परेशान
मृतका के भाई कुशाल गोयल ने बताया कि वह गोबिंदगढ़ के रहने वाले हैं। बहन तमन्ना की शादी 26 अप्रैल 2016 को सोलन में की थी। लड़के की सीमेंट की फैक्टरी है। शादी के कुछ समय बाद लड़के वाले उसकी बहन को दहेज के लिए तंग करने लगेे थे। कुशाल ने कई बार उन्हें समझाया लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आए। कुशाल ने कहा कि इतना ही नहीं वह उसकी बहन कद में थोड़ी छोटी थी। जिस कारण वह उसे ताने मारते थे।
विज्ञापन
फोन कर कहा था आकर बचा लो
कुशाल ने कहा कि तमन्ना ने गत 24 जरवरी को पिता विनोद गोयल को फोन किया था। जैसे ही उसके पिता ने फोन उठाया तमन्ना ने उनसे कहा कि उसे आकर बचा लो। इसके बाद फोन कट गया और बाद में फोन नहीं मिला। फिर उन्होंने उसके पति को फोन किया और उसने कहा वह अभी बाहर है। घर पहुंने पर वह तमन्ना से बात करवा देगा। लेकिन उसने बात नही कराई और अगले दिन उसने फोन किया और कहा कि तमन्ना की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उसे सोलन अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जब परिवार के लोग सोलन के लिए निकलने लगे तो फिर से उनकी काल आई और कहा कि सोलन अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मोहाली फेज-1 के अस्पताल में रेफर कर दिया है।