फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman constable raped by brother in law, made unnatural sex

महिला कांस्टेबल से देवर ने किया रेप, बनाए अप्राकृतिक संबंध

Sun, 04 Oct 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 04 Oct 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
woman constable raped by brother in law, made unnatural sex

शहर पुलिस की महिला कांस्टेबल अपने घर में ही यौन उत्पीड़न का शिकार हो गई। कांस्टेबल के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। अपराध की वारदात घटी हरियाणा के रोहतक में। पीड़ित कांस्टेबल का आरोप है कि विरोध करने पर परिजनों ने मदद की बजाय उल्टा मेरे देवर का साथ दिया।

विज्ञापन


पीड़ित ने अपने पुलिसकर्मी जेठ पर जान से मारने और नौकरी छुड़वाने की धमकी देकर देवर से संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला थाने में हांसी ब्लॉक के गांव निवासी पीड़ित के देवर के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और जेठ के खिलाफ देवर से यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा होने पर एसपी शशांक आनंद भी महिला थाने पहुंचे। उन्होंने कांस्टेबल से आरोपियों के बारे में करीब एक घंटे तक पूछताछ की।

कांस्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले मेरी शादी हांसी ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई। मेरे पति प्रॉपर्टी डीलर हैं। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद तक मैं गांव में ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर और जेठ 10 माह से ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रहे थे

woman constable raped by brother in law, made unnatural sex

रोहतक में पोस्टिंग होने के बाद मैं यहां आ गई। एक दिन मेरे देवर और जेठ घर आए। घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा।

जब महिला ने पुलिस या परिजनों को बताने का प्रयास किया तो पुलिस में कार्यरत उसके जेठ ने नौकरी छुड़वाने और जान से मारने की धमकी देकर महिला को डराया। आरोप है कि आरोपी देवर ने कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।

दो दिन पहले भी कांस्टेबल के साथ ऐसा ही हुआ। आखिरकार देवर और जेठ के उत्पीड़ने से परेशान महिला कांस्टेबल ने महिला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी देवर व पुलिसकर्मी जेठ 10 महीनों से ब्लैकमेल कर रुपये भी ऐंठ रहे थे। बदनामी की वजह से वो मुंह नहीं खोल रही थी। महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसकी कोई वीडियो क्लिप बना रखी है।

जिसे सार्वजनिक करने का डर दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। वहीं केस दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि एसपी खुद मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed