फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman constable brother attacked with knife senior constable arrested in Chandigarh

आपस में भिड़ गए चंडीगढ़ पुलिस मुलाजिम: महिला सिपाही के भाई पर चाकू से हमला, सीनियर कांस्टेबल गिरफ्तार, Video

Mon, 24 Nov 2025 08:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Nov 2025 08:42 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में तैनात सीनियर कांस्टेबल ने महिला सिपाही के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए महिला सिपाही भी मौके पर पहुंच गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
Woman constable brother attacked with knife senior constable arrested in Chandigarh
आपस में भिड़े पुलिस मुलाजिमों के परिवार। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस विभाग के दो मुलाजिम आपस में भिड़ गए। धनास स्थित पुलिस कांप्लेक्स में रहने वाले दो पुलिस परिवारों के बीच हुआ विवाद गंभीर झगड़े में बदल गया। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात सीनियर कांस्टेबल अमित ने लेडी कांस्टेबल नेहा पांडे के भाई और जिला अदालत में प्रैक्टिस कर रहे 23 वर्षीय वकील निशांत पांडे पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू निशांत के हाथ पर लगा, जिससे वह घायल हो गया। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ में टांके लगाए। सारंगपुर थाना पुलिस ने घायल निशांत पांडे की शिकायत पर आरोपी अमित के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी। इस झगड़े की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला सिपाही भी सीनियर कांस्टेबल को कॉलर से पकड़े हुए है।  
विज्ञापन




सारंगपुर थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी अमित को हिरासत में ले लिया। टावर नंबर-20 के मकान में रहने वाली लेडी कांस्टेबल नेहा पांडे ने शिकायत में बताया कि उनका भाई सुबह स्कूटी से कोर्ट जा रहा था। घर के बाहर ही सीनियर कांस्टेबल अमित ने बिना वजह उसे रोक लिया और गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद वह जबरन निशांत की स्कूटी पर बैठ गया और उसे आगे तक छोड़ने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर अमित भड़क गया और अचानक चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद नेहा पांडे ने पुलिस को सूचना दी। सारंगपुर थाना प्रभारी मिनी भाद्ववाज दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद के असली कारणों की जांच कर रही है। आरोपी सेक्टर-26 पुलिस लाइन में ड्यूटी करता है और पुलिस कांपलेक्स में रहता है। सोमवार को वह घर पर ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed