{"_id":"63ea4d2edf8a5b8d5509cf5b","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-mansa-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mansa News: ट्रेन के आगे कूदकर विधवा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा पुलिस वाले का नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mansa News: ट्रेन के आगे कूदकर विधवा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा पुलिस वाले का नाम
Mon, 13 Feb 2023 08:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:20 PM IST
सार
रेलवे पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई कुलदीप सिंह के बयान पर धारा 306 के तहत पुलिस मुलाजिम बिक्कर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसा के चकेरियां वाले रेलवे फाटक के नजदीक सोमवार की सुबह एक विधवा महिला ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली है। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान अमनदीप कौर (30) निवासी मौड़ मंडी के तौर पर हुई है, जो शहर में बुटीक चलाती थी।
विज्ञापन
मृतका के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार नोट में मृतका ने पुलिस मुलाजिम पर झांसा देकर संबंध बनाने की बात कही है। संबंध बनाने के बाद मुलाजिम ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई कुलदीप सिंह के बयान पर धारा 306 के तहत पुलिस मुलाजिम बिक्कर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।