{"_id":"572ba8934f1c1b0d745cd44e","slug":"woman-commit-suicide-in-fraunt-of-sp-office-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस के बाहर महिला ने जहर निगलकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ऑफिस के बाहर महिला ने जहर निगलकर की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Fri, 06 May 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सिटी करनाल में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज गांव उंचा समाना की एक महिला ने गुरुवार को एसपी ऑफिस के बाहर जहर निगल लिया। आनन-फानन में महिला को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। उधर, महिला की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
पीड़िता के नौ वर्षीय बेटे विशाल ने आरोप लगाया कि उसके पिता सोनू खत्री के किसी अन्य महिला के साथ काफी दिनों से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध किया तो तब से वह उसकी मां शिवानी के साथ मारपीट करने लगा। कुछ दिन पहले उन्होंने इसकी शिकायत मधुबन थाना में भी की है। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने में लापरवाही बरती है। इसी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज उसकी मां शिवानी एसपी कार्यालय में शिकायत लेकर आई थी।
विज्ञापन
जब महिला वहां पहुंची तो एसपी नहीं मिले, वे बाहर गए हुए थे। इस दौरान महिला ने बेटे विशाल को चाय लाने के लिए भेज दिया और पीछे से उसने सल्फास निगल लिया। कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ गई। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बाद में महिला ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि, पुलिस ने महिला के जहर निगलने के बाद महिला के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था, बाद में उसे कैंसिल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कई पहलूओं से जांच शुरू
महिला शिवानी के मामले में पुलिस ने हर पहलू पर जांच करने का दावा किया है। महिला ने जहर कहां से खरीदा, पुलिस की वर्दी और पुलिस के कुछ फर्जी कागजात कहां से लेकर आई सहित अनेक मामले में जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस महिला की हिस्ट्री के बारे में भी पता रही है, कि आखिर वह कहां कहां पर रही और उसकी पृष्ठभूमि कैसी थी?
पुलिस ने महिला के घर से बरामद की एएसआई की वर्दी
मधुबन थाना प्रभारी एवं एएसपी गीतिका गहलावत ने बताया कि महिला शिवानी ने पति के खिलाफ शिकायत दी है। बुधवार को थाना में सभी बुला लिये थे। आपस में इनकी रजामंदी हो गई थी। महिला के पति ने शिकायत की हुई थी कि उसकी पत्नी के पास पुलिस की वर्दी है, सहित अनेक आरोप लगाए थे। पुलिस ने बुधवार को ही महिला शिवानी के घर से एएसआई की वर्दी मिली है। पुलिस से संबंधित कुछ फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने केस में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती है। उधर, एसपी पंकज नैन ने बताया कि जब महिला कार्यालय आई थी तो वे कर्ण लेक पर चीफ सेक्रेटरी के कार्यक्रम में थे। महिला की मौत के मामले की जांच की जा रही है।