{"_id":"f2975b3659af6246ef514afbfc69eefc","slug":"woman-caught-red-handed-with-abortion-medication-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात की दवा देती महिला को रंगेहाथ पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भपात की दवा देती महिला को रंगेहाथ पकड़ा
ब्यूरो/अमरउजाला, यमुनानगर/साढौरा(हरियाणा)
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर/साढौरा में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव सैदपुर से एक महिला को गर्भपात की दवा देते रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन
महिला के पास से फर्जी ग्राहक द्वारा दिए गए सात हजार रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधीक्षक की शिकायत पर एनडीपीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला पर गर्भपात के अवैध धंधे में शामिल होने का पहले से ही शक था। आरोपी महिला की पहचान गुरमीत कौर पत्नी गुरुमेल वासी सैदूपुर के रूप में हुई। डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि डीसी व एसपी को शिकायत मिली थी कि इस क्षेत्र में गर्भपात की दवा देने का अवैध धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन ने एक टीम का गठन किया। टीम में डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक विजय दहिया, बाल संरक्षण अधिकारी मनीषा खन्ना और डॉ. अनुराधा को शामिल किया। टीम द्वारा भेजी गई फर्जी गर्भवती महिला ने गांव सैदूपुर की गुरमीत कौर से गर्भपात करवाने के लिए संपर्क किया।
गुरमीत कौर ने गर्भपात की दवा देने के एवज में सात हजार की मांग की। गुरमीत ने इस फर्जी गर्भवती को आश्वस्त किया कि अगर इस दवा से गर्भपात न हुआ तो वह गर्भपात कराने का भी प्रबंध कर देगी।
इस पुख्ता जानकारी के बाद इस टीम ने फर्जी गर्भवती को सात हजार के नोट देकर इन्हें गुरमीत कौर को देने के लिए कहा। गुरमीत कौर ने इस फर्जी गर्भवती को पहले तो नदी के पुल के पास बुलाया और बाद में कालाअंब मार्ग पर सोना पेट्रोल पंप पर बुलाया। वहां पर गुरमीत कौर ने गर्भवती को गर्भपात करने की दवा देकर उससे सात हजार लेकर जैसे ही अपनी स्कूटी में रखे तभी प्रशासन की टीम ने उसे पकड़ लिया।
डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि गुरमीत कौर के पास से सात हजार भी बरामद हुए है। उसके विरुद्ध एनडीपीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।