{"_id":"60cf6d96bd843609553421f92a5dce50","slug":"woman-burned-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियां भगाने को जलाई आग में खुद जिंदा जली युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मधुमक्खियां भगाने को जलाई आग में खुद जिंदा जली युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका (पंचकूला)
Updated Fri, 09 May 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
शहर से करीब छह किलोमीटर दूर माजरा महताब गांव के एक मकान के बाथरूम में लगे छत्ते से मधुमक्खियों को भगाने के लिए जलाई गई आग में युवती खुद ही जिंदा जल गई।
विज्ञापन
जिस वक्त यह घटना हुई, युवती घर में अकेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कालका सरकारी अस्पताल के शव गृह में रख दिया है।
24 वर्षीय पूनम अपने घर के बाथरूम से मधुमक्खियों को उड़ाने के लिए एक लकड़ी में मिट्टी तेल से सना कपड़ा बांधकर आग लगाई थी। यहीं मिट्टी तेल का कंटेनर भी पड़ा था।
विज्ञापन
इसी बीच बाथरूम में उसका पैर फिसल गया और मिट्टी तेल पूनम के ऊपर गिर गया। इससे पूनम आग की चपेट में आकर बुरी तरह जल गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे कालका सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
पीजीआई में भी डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर जवाब दे दिया। वहां से कालका अस्पताल लाते समय पूनम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पूनम अपने घर में मां कमला और अपने दो भाइयों शंटी व शम्मी के साथ रहती थी। कमला और शम्मी चितकारा युनिवर्सिटी में कार्यरत हैं और शंटी बद्दी की एक निजी कंपनी में काम करता है।