{"_id":"6543894d26693b25ed062510","slug":"woman-beaten-to-death-in-kapurthala-of-punjab-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: कपूरथला में पीट-पीटकर महिला की हत्या, देवर-देवरानी समेत तीन लोगों ने उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: कपूरथला में पीट-पीटकर महिला की हत्या, देवर-देवरानी समेत तीन लोगों ने उतारा मौत के घाट
Thu, 02 Nov 2023 05:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:12 PM IST
सार
डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि मृतका के पति के बयान के आधार पर कुल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले के गांव फत्तूढींगा में जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
फत्तूढींगा निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि उनका अपने रिश्तेदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। 30 अक्तूबर को जब उनकी मां अमरजीत कौर पशुओं को चराने कुंए पर गईं तो चाचा, चाची और उसके परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख तुरंत जालंधर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रदीप के मुताबिक उसकी दो एकड़ जमीन पर चाचा-चाची से विवाद चल रहा है। इसमें कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया था। इसके बाद से चाचा रंजिश रखते थे। इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि मृतका के पति के बयान के आधार पर कुल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन