फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman beaten by police personnel at house

पुलिस वालों ने महिला को घर में घुसकर पीटा

Wed, 23 Jul 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Jul 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten by police personnel at house

धनास गांव में सोमवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि धनास पुलिस चौकी के एक सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मचारी एक घर में घुसकर महिला से मारपीट की।

विज्ञापन


मकान नं.168 निवासी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस कर्मी शराब के नशे में उसके घर में दाखिल हुए। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने सुरेंद्र सिंह की 85 वर्षीय मां अमरीक सिंह के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


उनको सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधर है। धनास पुलिस चौकी के अनुसार, देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में कुछ युवक हंगामा मचा रहे हैं। उन युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मचारी पूछताछ कर रहे थे। सुरेंद्र ने इसकी शिकायत प्रशासक शिवराज पाटिल और एसएसपी की पब्लिक विंडो में भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने शिकायत में कहा कि है कि पुलिस कर्मचारियों ने उनकी मां की पिटाई की है। उस समय वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुरेंद्र का कहना है कि उनकी मां प्रवेश द्वार के पास के कमरे में सो रही थीं। पुलिस कर्मचारी उनके घर पर आए दरवाजा खटखटाने लगे।

सुरेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर दो पुलिस जिप्सी पहुंचीं, लेकिन उससे पहले पुलिस कर्मचारी वहां से जा चुके थे। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रात को उसने पुलिस के आला अधिकासरियों को भी कई बार फोन किए। गांव सरपंच कुलजीत सिंह का कहना है कि पुलिस वाले ज्यादती की है।


धनास पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि देर रात सूचना आई थी कि कुछ युवक गांव में हुड़दंग मचा रहे हैं। पुलिस पार्टी मौके पर गई थी। आरोपी युवक वहां से भाग गए थे। पुलिस पार्टी को पता लगा कि आसपास के घरों में युवक छुप गए हैं, जिनकी तलाश में लोगों से पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed