फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Attacked in Abohar

Abohar Crime: घर में घुस कर महिला पर हमला, घायल हालत में स्टोर में बंद कर सोना लूटकर ले गए आरोपी

Sat, 30 Mar 2024 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबेाहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबेाहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 05:10 PM IST
सार

महिला ने बताया कि जब वह मंदिर से घर आई तो इसी दौरान दो युवक उसका पीछा करते हुए घर आ गए और घर में घुसकर उस पर तेज धार हथियारों से हमला करते हुए सोने की चेन व कानों में पहने टॉप्स उतार कर ले गए।

विज्ञापन
Woman Attacked in Abohar
जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर में शनिवार को बदमाशों ने दिनदिहाड़े घर में घुसकर महिला को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया और सोना लूट कर ले गए। बदमाश महिला को घायल अवस्था में घर के स्टोर में बंद कर करके चले गए। जब महिला का पति घर पहुंचा तो घर में बिखरा खून देखकर सन्न रह गया। उसके शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की गली नंबर 10 के निवासी आढ़ती तेज प्रकाश नागपाल की पत्नी विजय नागपाल रोजाना की तरह मंदिर गई थी, जबकि वे अनाज मंडी चले गए थे। करीब 11 बजे तेज प्रकाश किसी काम से घर आए तो देखा बाहर से दरवाजा बंद था। जब उन्होंने दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया तो देखा कि फर्श पर खून ही खून बिखरा हुआ था और उनकी पत्नी घर के स्टोर में खून से लथपथ पड़ी थी। उनके सिर पर तेजधार हथियारों से वार किया गया था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से पत्नी को अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना सिटी वन पुलिस को दी।
विज्ञापन


घायल महिला ने बताया कि जब वह मंदिर से घर आई तो इसी दौरान दो युवक उसका पीछा करते हुए घर आ गए और घर में घुसकर उस पर तेज धार हथियारों से हमला करते हुए सोने की चेन व कानों में पहने टॉप्स उतार कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घर से और क्या कुछ गायब हुआ है इसके बारे में अभी उन्हें कुछ पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया और घायल महिला के बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed