फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman attacked after firing in Batala of Punjab

बटाला: दामाद के घर में घुसकर ससुराल वालों ने की हवाई फायरिंग, दातर से हमला कर ननद को किया घायल

Sun, 10 Apr 2022 06:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 06:09 PM IST
सार

थाना सदर बटाला की एसएचओ सिमरनजीत कौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में हमले का कारण पति और पत्नी के बीच हुआ झगड़ा ही सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार तीन लोगों समेत कुछ अज्ञात ने हमला किया।

विज्ञापन
Woman attacked after firing in Batala of Punjab
अस्पताल में भर्ती कुलजीत कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बटाला के गांव मूलियांवाल में पति और पत्नी के बीच मामूली झगड़ा हुआ। इसके बाद रविवार को ससुरालवालों ने दामाद के घर में घुसकर हवाई फायरिंग की और दातरों से हमला कर बेटी की ननद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के वक्त घर पर ननद ही अकेली थी। घायल महिला को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवा गया है। 

विज्ञापन


वारदातस्थल पर पुलिस को कारतूस के तीन खोल मिले हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान कुलजीत कौर के रूप में हुई है। पति गुरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार की रात पत्नी संदीप कौर से मामूली झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी ने मायके वालों को फोन किया तो कुछ रिश्तेदार वहां पहुंचे। हालांकि ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दिया। मगर इनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद यह लोग दोबारा गांव पहुंचे। घर में गुरजीत की बहन कुलजीत कौर अकेली थी, जिसे देखकर वह गाली गलौज करने लगे और हवाई फायरिंग की। इसके बाद कुलजीत कौर की बाजू और हाथों पर दातर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना सदर बटाला की एसएचओ सिमरनजीत कौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में हमले का कारण पति और पत्नी के बीच हुआ झगड़ा ही सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार तीन लोगों समेत कुछ अज्ञात ने हमला किया। घटना के दौरान हवाई फायरिंग भी हुई है और पुलिस को तीन कारतूस के खोल मिले हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस बयान दर्ज कर रही है। बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed