{"_id":"1551f717f946ab6b6c572e742fb8f931","slug":"woman-arrested-with-1-kilo-cannabis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक महिला से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। बुधवार रात पुलिस ने महिला को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-56 निवासी ज्योती (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात पुलिस ने सेक्टर-56 में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक महिला पैदल आ रही थी। नाका देखते ही वह वापस जाने लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला कांस्टेबल की मदद से उसे दबोच लिया। महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से एक लिफाफा मिला। उससे एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी महिला को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन