{"_id":"e4559fac182b7654b30f628ec503553c","slug":"woman-arrest-with-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स सप्लाई करने आई महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग्स सप्लाई करने आई महिला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-49 की एडवोकेट सोसायटी के पास एक महिला को 35 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। महिला की पहचान मनप्रीत कौर (29) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
रोपड़ की रहने वाली मनप्रीत ग्रेजुएट है और पुलिस को शक है कि वह हेरोइन की सप्लाई डिस्को में भी करती है।
पुलिस के अनुसार ऑपरेशन सेल की टीम एडवोकेट सोसायटी के नजदीक चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक महिला सामने से पैदल आ रही थी।
पुलिस को देखकर अचानक वह पीछे मुड़कर भागने लगी। इस पर पुलिस को शक हुआ और उसका पीछा कर उसे थोड़ी दूरी पर ही पकड़ लिया।
उससे पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ाने लगी। इस पर उसके सामान की चेकिंग की गई तो उसके पास एक लिफाफा मिला। इसमें 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस पर पुलिस उसे थाने ले आई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ कर रही है कि वह यह ड्रग्स कहां से लाई और इसे वो कहां सप्लाई करने ले जा रही थी।
विज्ञापन