फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wine smugglers car hits tractor trolly, lady died

बठिंडाः ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई शराब तस्करों की गाड़ी, एक महिला की मौत, 12 लोग गंभीर घायल

Sat, 29 Jun 2019 04:39 PM IST
खुशबू गोयल भारत भूषण, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
भारत भूषण, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Jun 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
wine smugglers car hits tractor trolly, lady died
बठिंडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बठिंडा में एक सड़क हादसे में महिला की मौत होने की खबर है। वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हरियाणा से शराब की तस्करी करके मोगा जा रही इनोवा कार एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में वृद्धा गुलाब कौर (65) निवासी कोटशमीर की मौत हो गई। महिला गांव के ही गुरुद्वारा में माथा टेक कर वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन


पुलिस चौकी कोटशमीर के एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में इनोवा सवार बलजीत सिंह और निर्मल सिंह निवासी मोगा को भी चोटें आईं, जिनको पुलिस मौके से गिरफ्तार करके पुलिस चौकी ले गई। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार भी कराया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की गाड़ी से पुलिस ने बीस से ज्यादा शराब की पेटियां बरामद की हैं जो हरियाणा की बताई जा रही हैं। आरोपी तेज रफ्तार से तलवंडी साबो की तरफ से बठिंडा की तरफ जा रहे थे। वहीं इनोवा बठिंडा नंबर की है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है कि, गाड़ी पर लगा नंबर सही है या आरोपियों ने शराब तस्करी करने के लिए फर्जी नंबर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed