{"_id":"57aed6bf4f1c1bd424ee42f7","slug":"wife-swaping-and-blackmailing-case-in-sirsa-of-haryana-sirsa-police-confused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामने आया वाइफ स्वैपिंग का केस, पुलिस भी चक्कर में, कौन किसकी पत्नी?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामने आया वाइफ स्वैपिंग का केस, पुलिस भी चक्कर में, कौन किसकी पत्नी?
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसवाले ने पुलिसवाली से शादी की। पुलिसवाली किसी और के साथ रहने लगी। किसी और की पत्नी पुलिसवाले के संग। वाइफ स्वैपिंग का राज खुलकर सामने आया है। मामला, हरियाणा के सिरसा में सामने आया। इस मामले की कहानी में पुलिस खुद चक्कर में पड़ी हुई है। पुलिस का कहना है कि फतेहाबाद पुलिस में तैनात हवलदार और गांव कुम्हारिया निवासी शिकायतकर्ता के बीच रिश्तेदारी है।
शिकायतकर्ता की शादी सिरसा निवासी महिला के साथ हुई है। हवलदार की शादी महिला पुलिस कर्मी के साथ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के कुछ समय बाद हवलदार के साथ रहने लगी। इसके बाद हवलदार की पत्नी उसे छोड़कर उसके साथ रहने चली आई। परिवार के बुजुर्गों ने इस रिश्ते को स्वीकार भी कर लिया।
बुधवार को महिला ने पत्रकार वार्ता करके पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने अपने पति के खिलाफ चौपटा थाने में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उसने धमकी दी कि अगर पुलिस ने पति और उसके साथ रह रही महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगी और पुलिस इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
विज्ञापन
इसके बाद उसके पति ने वीरवार को शहर थाने में शिकायत दी जिसमें उसने कहा कि उसकी पत्नी शादी के कुछ दिन बाद से ही फतेहाबाद पुलिस में तैनात हवलदार के साथ रहने लगी। अब वह दोनों उसे झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं और इसी के चलते उसकी पत्नी उसे आत्महत्या करने की धमकी दे रही है।

आत्महत्या की धमकी, महिला पर केस
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की
- फोटो : डेमो फोटो
पत्रकार वार्ता करके पुलिस प्रशासन पर उंगली उठाने वाली महिला के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने आत्महत्या की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई महिला के पति की शिकायत पर की है।
बुधवार को महिला ने पत्रकार वार्ता करके आरोप लगाया था कि पुलिस उसकी शिकायत पर उसके पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। हालात ऐसे हो चुके हैं कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसे आत्महत्या करनी पड़ेगी और इसके जिम्मेदार पुलिस अधिकारी होंगे।
जांच अधिकारी देसराज का कहना है कि कुम्हारिया निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी, फतेहाबाद में तैनात हवलदार और रानियां निवासी युवक पर ब्लैकमेलिंग करने और आत्महत्या की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। वहीं इस विवाद से बीच दो जोड़ों के बीच वाइफ स्वैपिंग का राज खुलकर सामने आया है।